Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान
Keshav Times

दिशा समिति की बैठक में उठे शिक्षा, सड़क और पर्यावरण के मुद्दे

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के निर्देश पर उनके जिला प्रतिनिधि पुनीत सिंह ने बुधवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कई अहम जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

दिशा समिति की बैठक में उठे शिक्षा, सड़क और पर्यावरण के मुद्दे

दिशा समिति की बैठक में उठे शिक्षा, सड़क और पर्यावरण के मुद्दे

केटी न्यूज/बक्सर

सिंह ने सबसे पहले शिक्षकों के ऐच्छिक स्थानांतरण से जुड़े मामलों पर अविलंब कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने केंद्रीय विद्यालय के लिए चयनित जमीन को केंद्रीय विद्यालय संगठन को हस्तांतरित करने का मुद्दा भी उठाया। इस पर अध्यक्ष महोदय ने सदन को आश्वस्त किया कि प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बहुत जल्द जमीन हस्तांतरण का कार्य संपन्न होगा। बैठक में पर्यावरण का मुद्दा भी गूंजा।

दिशा समिति की बैठक में उठे शिक्षा, सड़क और पर्यावरण के मुद्दे

सिंह ने कहा कि बक्सर शहर पिछले पांच वर्षों से देश के सबसे प्रदूषित दस शहरों की सूची में शामिल रहा है। इस स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने अब तक कौन से कदम उठाए हैं, इसकी जानकारी सदन को देने की मांग की गई। शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे। नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय में छात्रों के लिए खेल मैदान की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए सिंह ने प्रशासन से विद्यालय परिसर की उपलब्ध जमीन पर सुव्यवस्थित खेल मैदान बनाने की मांग रखी।

दिशा समिति की बैठक में उठे शिक्षा, सड़क और पर्यावरण के मुद्दे

स्थानीय जनसमस्याओं में सड़क व अतिक्रमण का मुद्दा भी प्रमुख रहा। बक्सर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 की ठाकुर बड़ी से पांडेय पट्टी गांव जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति और सालोंभर जलजमाव की समस्या पर चिंता जताई गई। सिंह ने कहा कि इस वजह से ग्रामीणों को भारी कठिनाई झेलनी पड़ रही है और बीमारियों का खतरा बना रहता है। उन्होंने अविलंब सड़क निर्माण की मांग की।

दिशा समिति की बैठक में उठे शिक्षा, सड़क और पर्यावरण के मुद्दे

इसके साथ ही उन्होंने शहर में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या पर भी अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित किया और ठोस कार्रवाई की आवश्यकता बताई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।