पुलिस ने प्रेमी जोड़े की कराई शादी, गवाह बने दर्जनों लोग

सोमवार को डुमरांव पुलिस की पहल पर एक प्रेमी जोड़े सात फेरे के बंधन में बंध गए।

पुलिस ने प्रेमी जोड़े की कराई शादी, गवाह बने दर्जनों लोग

- जंगलीनाथ शिव मंदिर में वैदिक विधान से प्रेमी जोड़ो ने लिए सात फेरे, मंदिर में पहले से मौजूद महिलाओं ने गाए मांगलिक 

केटी न्यूज/डुमरांव

सोमवार को डुमरांव पुलिस की पहल पर एक प्रेमी जोड़े सात फेरे के बंधन में बंध गए। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी एसआई रितिका कुमारी की पहल पर एक ही गांव के अंतरजातीय जोड़े की शादी न सिर्फ पूरे वैदिक विधान से पूरी हुई बल्कि जंगलीनाथ शिव मंदिर में आयोजित इस शादी में पहले से मौजूद महिलाओं ने परंपरा का निर्वहन करते हुए मांगलिक गीत गाने के साथ ही विवाह के अन्य रस्मों रिवाजों को बखूबी निभाया। इस दौरान मांगलिक गीतों तथा वर वधू को आशीवर्चन से माहौल खुशनुमा बन गया था। इलाके के चर्चित आचार्य पंडित विन्ध्याचल ओझा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सिंदूरदान करवा शादी को संपन्न कराए। इस दौरान वहा उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनियों से वर वधू को आशीर्वाद दिया। इस शादी की गवाह महिला हेल्प डेस्क प्र्रभारी रितीका के साथ ही पीएसआई आशीष कुमार, महिला सिपाही मनोरमा कुमारी, प्रिती कुमारी, साक्षी गुप्ता, दवेन्द्र कुमाार व रौशन कुमार आदि पुलिसकर्मियों के अलावे मंदिर में मौजूद मीडियाकर्मी व दर्जनों महिलाएं बनी। चुकी मंदिर में पहले से कई जोड़ो का विवाह हो रहा था। लेकिन, पुलिस अभिरक्षा में पहुुंचे वर वधू को देखने के लिए वहां सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई। इनमें सबसे अधिक संख्या महिलाओं की थी। वहा मौजूद महिलाएं सिर्फ भीड़ का हिस्सा ही नहीं बल्कि शादी के रस्मो में भागीदार बन पुलिस कर्मियों के काम को आसान बना दी।

प्रेमी जोड़े का चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी जोड़े कोरानसराय थाना क्षेत्र के कोपवा गांव के रहने वाले थे। लड़का उसी गांव के स्व. सोनालाल यादव का पुत्र राहुल कुमार व लड़की भुखन पाल की बेटी छोटी कुमारी के बीच पिछले चार साल से प्रेम संबंध चल रहा था। लेकिन अंतरजातीय होने के कारण दोनों के परिजन इसका विरोध कर रहे थे। जिस कारण दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी। लड़का पूना में रहकर प्राइवेट जॉब करता है। 24 मई को लड़की अपने घर से भागकर उसके पास पूना भी गई थी। अभी कुछ दिन पहले ही दोनों गांव आए थे। इसी दौरान रविवार को राजगढ़ में दोनों मिलने के लिए आए थे, जिसकी सूचना लड़की के परिजनों ने डायल 112 को दी। इसके बाद से ही मामला पुलिस के हाथ में आया तथा पुलिस ने जब देखा कि दोनों बालिग है तथा शादी करना चाहते है तो दोनों परिवारों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों परिवार पुलिस के सामने भी राजी नहीं हुए। तब पुलिस ने खुद पहल का दोनों की शादी करवाई। इस दौरान पुलिस ने वर वधू के लिए नये कपड़े खरीद कर देने के साथ ही शादी के दौरान काम आने वाले अन्य सामानों को भी अपने स्तर से उपलब्ध कराया। जंगलीनाथ शिव मंदिर में प्रेमी जोड़े के शादी के दौरान भीड़ उमड़ी रही। वही इस शादी की चर्चा पूरे मंदिर में होते रही।