खाना पकाने के दौरान सिलेंडर में लगी आग, महिला झुलसी, लाखों की संपति जली

रविवार की दोपहर स्थानीय थाना क्षेत्र के नोनियापुरा गांव में खाना पकाने के दौरान एक घर में रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। जिससे खाना बना रही महिला बूरी तरह से झुलस गई है, जबकि लाखों की संपति भी जलकर राख हो गई है।

खाना पकाने के दौरान सिलेंडर में लगी आग, महिला झुलसी, लाखों की संपति जली

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

रविवार की दोपहर स्थानीय थाना क्षेत्र के नोनियापुरा गांव में खाना पकाने के दौरान एक घर में रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। जिससे खाना बना रही महिला बूरी तरह से झुलस गई है, जबकि लाखों की संपति भी जलकर राख हो गई है।

घटना की सूचना पर पहंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार महिला चंदा देवी अपने घर में दोपहर का खाना पका रही थी। इसी दौरान रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव शुरू हो गया। महिला कुछ समझ पाती, इसके पहले ही उसमें आग पकड़ लिया।

जिसके चपेट में आने से चंदा भी जख्मी हो गई। जिसका इलाज डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। इस घटना में उक्त घर में रखा नगदी, अनाज, कपड़ा, बिछावन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।