Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

धनतेरस की सुबह सड़क दुर्घटना में दो की मौत

धनतेरस की सुबह जहानाबाद में एक दुखद सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। घटना की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई।

धनतेरस की सुबह सड़क दुर्घटना में दो की मौत

केटी न्यूज़/जहानाबाद

धनतेरस की सुबह जहानाबाद में एक दुखद सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। घटना की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। एक ही मोटरसाइकिल पर सवार सेवानिवृत्त पंचायत सचिव देवेंद्र शर्मा और सेवानिवृत्त दरोगा अशोक शर्मा संघ की बैठक में शामिल होने के लिए जहानाबाद जा रहे थे। 

बतिस भबरिया के पास एक हाईवा ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अशोक शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, और उनका शव मोटरसाइकिल में ही फंसा रह गया। गंभीर रूप से घायल देवेंद्र शर्मा को सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

जैसे ही इस घटना की खबर कसवां और किनारी गांवों में पहुंची, बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देवेंद्र शर्मा एक चर्चित व्यक्तित्व थे, और उनके जानने वालों की संख्या काफी अधिक थी। पिछले साल ही वे पंचायत सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और पंचायत सचिव संघ के जिलाध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके थे। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद हाईवा चालक गाड़ी छोड़कर फरार होने में सफल रहा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।