कांडों की जांच में ढिलाई पर गिरी तबादले की गाज, डुमरांव अनुमंडल में 15 दारोगा हुए इधर-उधर

बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में कांडों के अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले दारोगाओं पर आखिरकार कार्रवाई की गाज गिर ही गई। डुमरांव एसडीओपी पोलस्त कुमार की अनुशंसा पर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने सख्त कदम उठाते हुए विभिन्न थानों में पदस्थापित 15 अनुसंधानकर्ताओं (दारोगा) का तबादला कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और इसे कार्यशैली सुधारने के बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

कांडों की जांच में ढिलाई पर गिरी तबादले की गाज, डुमरांव अनुमंडल में 15 दारोगा हुए इधर-उधर

-- एसडीओपी पोलस्त कुमार की अनुशंसा पर एसपी शुभम आर्य का बड़ा एक्शन, अनुसंधान में तेजी लाने की कवायद

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में कांडों के अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले दारोगाओं पर आखिरकार कार्रवाई की गाज गिर ही गई। डुमरांव एसडीओपी पोलस्त कुमार की अनुशंसा पर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने सख्त कदम उठाते हुए विभिन्न थानों में पदस्थापित 15 अनुसंधानकर्ताओं (दारोगा) का तबादला कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और इसे कार्यशैली सुधारने के बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है।जारी आदेश के अनुसार, इन दारोगाओं को एक थाना से दूसरे थाना या अनुसंधान इकाई से विधि-व्यवस्था इकाई में स्थानांतरित किया गया है। जानकारी के अनुसार लंबे समय से लंबित कांडों के निष्पादन में सुस्ती और जांच में अपेक्षित प्रगति नहीं होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। इसी को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी ने समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार की, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

-- इन दारोगाओं का हुआ है तबादला

जारी सूची में डुमराव थाने में पदस्थापित अरविंद कुमार को मुरार थाना, नवीन कुमार श्रीवास्तव को रामदास राय के डेरा व विपिन कुमार का नैनीजोर थाने में तबादला किया गया है। इसके अलावे काजल कुमारी को सिमरी से सोनवर्षा थाना, कुंदन कुमार सिंह को सिमरी से सिकरौल थाना, धीरज ठाकुर को रामदास राय के डेरा से डुमरांव थाना, कुंदन सिंह को रामदास राय के डेरा से नावानगर थाना, ब्रह्मदेव तुरी को नैनीजोर से डुमरांव थाना, जयप्रकाश प्रसाद को ब्रह्मपुर से नैनीजोर थाना, उमेश कुमार को ब्रह्मपुर से सिकरौल थाना, मंगल भूषण पासवान को नावानगर से डुमरांव थाना, सोनम कुमारी को मुरार से सिमरी थाना, चंदन कुमार को सिकरौल से सिमरी थाना, विक्की यादव को नावानगर से डुमरांव थाना तथा राखी कुमारी को सिमरी से ब्रह्मपुर थाने में ट्रांसफर किया गया है।सूत्रों के अनुसार, कई मामलों में अनुसंधान की गति बेहद धीमी थी, जिससे पीड़ितों को न्याय मिलने में देरी हो रही थी। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

तबादले के जरिए संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देते हुए काम में सुधार की अपेक्षा जताई गई है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी निर्देश में सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का आदेश दिया गया है। साथ ही अनुपालन प्रतिवेदन भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।माना जा रहा है कि इस कार्रवाई से कांडों के अनुसंधान में तेजी आएगी और लंबित मामलों का निष्पादन समय पर हो सकेगा। इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा तथा पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा भी मजबूत होगा। प्रशासन का यह कदम न केवल जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि बेहतर पुलिसिंग के लिए कठोर फैसले लेने से परहेज नहीं किया जाएगा।