बजट 2026: स्वास्थ्य-शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और रोजगार पर है विशेष जोर_ डॉ प्रियरंजन

सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया वर्ष 2026 का बजट अब तक का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी बजट माना जा रहा है। इस बजट में राज्य के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। बजट का मूल उद्देश्य बिहार को “सात निश्चय-3” कार्यक्रम के माध्यम से विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करना है।

बजट 2026: स्वास्थ्य-शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और रोजगार पर है विशेष जोर_ डॉ प्रियरंजन

केटी न्यूज/बक्सर

 सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया वर्ष 2026 का बजट अब तक का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी बजट माना जा रहा है। इस बजट में राज्य के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। बजट का मूल उद्देश्य बिहार को “सात निश्चय-3” कार्यक्रम के माध्यम से विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करना है।जिला प्रवक्ता भाजपा एवं महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रिय रंजन चौबे ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट संपूर्ण, समावेशी और विकासोन्मुखी है।

उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य फोकस गरीबी उन्मूलन और समावेशी विकास पर है। इसके तहत प्रदेश के लगभग 94 लाख गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की ठोस योजना तैयार की गई है, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को भी मुख्यधारा से जोड़ा जा सकेगा।बजट में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, नए चिकित्सा संस्थानों की स्थापना, ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर इलाज की सुविधा और शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने, कौशल विकास को बढ़ावा देने और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के प्रावधान भी किए गए हैं।

महिला सशक्तिकरण को लेकर बजट में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल की गई हैं, जिससे महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। किसानों, उद्यमियों, युवाओं और महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों का इस बजट में विशेष ध्यान रखा गया है।कुल मिलाकर, बिहार का यह बजट राज्य के विकास को नई दिशा देने वाला, सामाजिक-आर्थिक संतुलन स्थापित करने वाला और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला बजट साबित होगा।