Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

शुक्रवार से खुलेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किए आदेश

जिले में शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यालय संचालन को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी साहिला के निर्देशानुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 8 तक) दिनांक 02 जनवरी 2026 से पुनः संचालित किए जाएंगे। हालांकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्यालयों के संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

शुक्रवार से खुलेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किए आदेश

केटी न्यूज/बक्सर

जिले में शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यालय संचालन को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी साहिला के निर्देशानुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 8 तक) दिनांक 02 जनवरी 2026 से पुनः संचालित किए जाएंगे। हालांकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्यालयों के संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।जारी आदेश के अनुसार अब सभी विद्यालय प्रातः 9:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक संचालित होंगे। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

शुक्रवार से खुलेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किए आदेश

जिला प्रशासन का मानना है कि सुबह के समय अत्यधिक ठंड एवं कोहरे के कारण छोटे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में कठिनाई होती है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय खुलने के समय में बदलाव किया गया है।जिलाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि किसी विद्यालय द्वारा निर्धारित समय-सीमा का उल्लंघन किया जाता है तो संबंधित विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार से खुलेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किए आदेश

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को मौसम के अनुसार गर्म कपड़ों में विद्यालय भेजें तथा उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। वहीं विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि कक्षाओं में बच्चों के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए।प्रशासनिक स्तर पर यह निर्णय विद्यार्थियों के हित में उठाया गया कदम माना जा रहा है। अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की भी रक्षा हो सकेगी।

शुक्रवार से खुलेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किए आदेश

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।