Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
Keshav Times

डुमरांव स्टेशन के विकास और ट्रेनों के ठहराव को लेकर विधायक को सौंपा मांग पत्र

डुमरांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं के व्यापक विकास को लेकर बलिया-डुमरांव-डेहरी रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति ने स्थानीय विधायक राहुल कुमार सिंह को विस्तृत मांग पत्र सौंपा। समिति के संस्थापक सह महासचिव उमेश गुप्ता रौनियार ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मांग पत्र को विधायक के माध्यम से रेल मंत्री, महाप्रबंधक और संबंधित अधिकारियों तक भेजा जाएगा।

डुमरांव स्टेशन के विकास और ट्रेनों के ठहराव को लेकर विधायक को सौंपा मांग पत्र

-- रेल सुविधाओं में विस्तार से यात्रियों को मिलेगी राहत - संघर्ष समिति

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं के व्यापक विकास को लेकर बलिया-डुमरांव-डेहरी रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति ने स्थानीय विधायक राहुल कुमार सिंह को विस्तृत मांग पत्र सौंपा। समिति के संस्थापक सह महासचिव उमेश गुप्ता रौनियार ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मांग पत्र को विधायक के माध्यम से रेल मंत्री, महाप्रबंधक और संबंधित अधिकारियों तक भेजा जाएगा।

डुमरांव स्टेशन के विकास और ट्रेनों के ठहराव को लेकर विधायक को सौंपा मांग पत्र

उन्होंने बताया कि डुमरांव एक उभरता औद्योगिक व प्रशासनिक क्षेत्र है, जहां नवानगर इकोनॉमिक ज़ोन में कई कंपनियों के साथ अनेक नए प्रोजेक्ट चल रहे हैं। साथ ही बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-4, 18 एवं बिसैप की तीनों वाहिनियों में लगभग 2500 प्रशिक्षु व करीब 4500 पुलिसकर्मी वर्ष भर कैंप करते हैं। इन सबके अलावा लगभग 10 हजार पुलिसकर्मी प्रतिदिन डुमरांव से देश के विभिन्न जिलों में आवागमन करते हैं, जिससे स्टेशन पर अतिरिक्त यात्री भार पड़ता है।

समिति द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में डुमरांव स्टेशन को कृषि विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, प्रमुख धार्मिक स्थलों, नवोदय विद्यालय, सिविल कोर्ट सहित पर्यटन स्थलों से जोड़ने की आवश्यकता रेखांकित की गई है। आरा-बक्सर रेलखंड में राजस्व देने वाले प्रमुख स्टेशनों में डुमरांव का नाम शामिल होने के बावजूद, यहां सुविधाओं का अभाव यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्य प्रगति पर है, लेकिन कई सुविधाएं अभी भी अधूरी हैं।

डुमरांव स्टेशन के विकास और ट्रेनों के ठहराव को लेकर विधायक को सौंपा मांग पत्र

कोरोना काल में बंद हुई छह जोड़ी ट्रेनों के परिचालन बहाली के साथ-साथ पटना-कोटा एक्सप्रेस, दानापुर-सिकंदराबाद, संघमित्रा एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, दानापुर-पुणे, सीमांचल एक्सप्रेस, कुंभ, उपासना, अमृत भारत सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव डुमरांव में देने की मांग की गई है। साथ ही आरा-रांची एक्सप्रेस और कटिहार-पटना इंटरसिटी का विस्तार बक्सर तक करने की भी आवश्यकता जताई गई है। इसके अलावा लंबे समय से प्रस्तावित बलिया-डुमरांव-डेहरी रेल लाइन के निर्माण को भी तत्काल धरातल पर उतारने की मांग की गई।

डुमरांव स्टेशन के विकास और ट्रेनों के ठहराव को लेकर विधायक को सौंपा मांग पत्र

मांग पत्र मिलने पर विधायक राहुल कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि यह काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था, मैं इसे तत्काल प्रभाव से उठाने और लोकहित में सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का संकल्प लेता हूं। मौके पर कमलेश कुमार, अजय चंद लोदी, धीरज कुमार शर्मा, भरत सोनार, मोहन जायसवाल, बिशोका नंद चंद्र, अजय मिश्रा सहित संघर्ष समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।