Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

साइबर अपराधियों ने युवक के खाते से उड़ाए एक लाख 16 हजार रूपए

साइबर अपराधियों ने युवक के खाते से उड़ाए एक लाख 16 हजार रूपए

- ऑन लाईन बिजली विपत्र जमा करने के लिए ठगो ने भेजा लिंक, खोलते ही खाते से कट गए पैसे

केटी न्यूज/डुमरांव

नगर के गड़ेरी टोला मोहल्ले के एक युवक से साइबर अपराधियों ने एक लाख 16 हजार रूपए ठग लिए है। ठगी की यह वारदात गुरूवार को हुई है। पीड़ित कृष्णमोहन पाल ने बताया कि उसके मोबाईल पर 8051291573 नंबर से फोन आया और बताया गया कि आपकी बिजली कटने वाली है। फोन करने वाले ने बताया कि आपके व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेज रहा हूं,

साइबर अपराधियों ने युवक के खाते से उड़ाए एक लाख 16 हजार रूपए

जिसे खोल ऑन लाईन रिचार्ज किया जा सकता है। लेकिन कृष्णा ने जब उक्त लिंक को खोला तो उसके बैंक ऑफ इंडिया के खाते से तीन बार में कुल एक लाख 16 हजार रूपए कट गए। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना बैंक व स्थानीय थाने को दी। पीड़ित के बयान पर साइबर थाने में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है

साइबर अपराधियों ने युवक के खाते से उड़ाए एक लाख 16 हजार रूपए

कि आए दिन साइबर ठगी की घटनाएं हो रही है। बावजूद न तो लोगों को इन घटनाओं से कोई सीख मिल रही है और न ही पुलिस ही साइबर अपराधियों को पकड़ने में सफल हो पा रही है। जिस कारण उनका मनोबल बढ़ा हुआ है। त्योहारों के इस सीजन में विभिन्न कंपनियों के ऑफर के नाम पर भी साइबर ठगी की घटनाएं बढ़ गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।