Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

अलग-अलग जगहों से दो बाइको की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

डुमरांव थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से दो बाइको पर उचक्कों ने हाथ साफ कर दिया। बाइक चोरी की बढ़ती घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन गयी हैं। पहली घटना स्थानीय ट्रेनिंग स्कूल के समीप एक प्राइवेट क्लिनिक के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली गयी। पीड़ित गिरधर बरांव गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए गये आवेदन में बताया है

अलग-अलग जगहों से दो बाइको की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

केटी न्यूज/डुमरांव 

अलग-अलग जगहों से दो बाइको की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

डुमरांव थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से दो बाइको पर उचक्कों ने हाथ साफ कर दिया। बाइक चोरी की बढ़ती घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन गयी हैं। पहली घटना स्थानीय ट्रेनिंग स्कूल के समीप एक प्राइवेट क्लिनिक के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली गयी। पीड़ित गिरधर बरांव गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए गये आवेदन में बताया है कि वह शुक्रवार को प्राइवेट क्लिनिक के बाहर अपनी बाइक जिसका नंबर बीआर 03 वाई 7868 हैं को खड़ा किया था।

अलग-अलग जगहों से दो बाइको की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

कुछ देर बाद जब वापस आया तो बाइक उक्त जगह से नदारद थी। बाइक की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं अता-पता नही चला। थक-हारकर पीड़ित ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं। वहीं दूसरी घटना बाबा जंगलीनाथ महादेव मंदिर के बाहर घटी। जहां मंदिर के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी गयी। बाइक हीरो बीआर 44 एफ 7275 बताया जाता हैं।

अलग-अलग जगहों से दो बाइको की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

इस मामले में पीड़ित सिकरौल थाना क्षेत्र के दीवान के बड़का गांव सतुहड़ी गांव निवासी हीराराम के पुत्र फूलन कुमार ने इसकी शिकायत आवेदन देकर स्थानीय पुलिस से की है। पीड़ित अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जंगलीनाथ शिव मंदिर बाइक से आया था। थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने बताया कि पुलिस मामले को दर्ज कर अज्ञात बाइक चोरों की पहचान करने में जुट गयी हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।