घर पर चढ़ हमले का प्रयास, थाने तक पहुंचा मामला, वायरल हुआ वीडियो

डुमरांव के चारमोटिया मोहल्ले में मामूली विवाद में दूसरे मोहल्ले के दर्जनों लोग दो दिनों से एक घर पर चढ़ एक युवक पर जानलेवा हमले का प्रयास कर रहे, लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर युवक की जान बच गई है।

घर पर चढ़ हमले का प्रयास, थाने तक पहुंचा मामला, वायरल हुआ वीडियो

-- दो दिनों से चल रहा है विवाद, दहशत में है पूरा परिवार

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव के चारमोटिया मोहल्ले में मामूली विवाद में दूसरे मोहल्ले के दर्जनों लोग दो दिनों से एक घर पर चढ़ एक युवक पर जानलेवा हमले का प्रयास कर रहे, लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर युवक की जान बच गई है।यह मामला थाने तक पहुंच चुका है, आरोपितों के डर से युवक अपने घर से बाहर नहीं निकल रहा है, जबकि उसकी बहन डुमरांव थाना पहुंच लिखित शिकायत दी है। पुलिस आवेदन की जांच कर रही है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई पड़ रहा है कि दर्जनों लोग चारमोटिया इनार मोहल्ले की गली में पहुंच हंगामा मचा रहे है। वीडियो छत के उपर से बनाया गया है।

हालांकि, केशव टाइम्स इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बावजूद डुमरांव थाना से महज पांच सौ मीटर दूर दो दिनों से हो रही इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए है। ताज्जूब कि इतने गंभीर आरोप के बावजूद पुलिस रविवार की शाम तक मौके पर नहीं पहुंची है। पीड़ित मंचन चौधरी का पुत्र कृष्णा चौधरी ने बताया कि पूर्व में चिकटोली मोहल्ले के लड़को का विवाद उनके मोहल्ले के लड़काें से हुआ था, जिसके बाद दो दिनों वे चिकटोली के लड़के मुझे मारने के लिए आ रहे है। मंचन का कहना है कि वह डर से घर से बाहर नहीं निकल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।