चौगाईं में टीन की गुमटी काट हजारों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

मुरार थाना क्षेत्र के चौगाईं में एक टीन की गुमटी को काट चोरों ने हजारों रूपए मूल्य के सामान की चोरी कर ली है। चोरी की यह वारदात बीती रात चौगाई मुसगड़ही पुल के समीप स्थित एक पान दुकान में घटित हुई है। दुकानदार को इसकी जानकारी सुबह में हुई। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में जाकर की। जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

चौगाईं में टीन की गुमटी काट हजारों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

-- चोरी की घटना के बाद दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त, पूर्व में भी हो चुकी है कई घटनाएं

केटी न्यूज/चौगाईं

मुरार थाना क्षेत्र के चौगाईं में एक टीन की गुमटी को काट चोरों ने हजारों रूपए मूल्य के सामान की चोरी कर ली है। चोरी की यह वारदात बीती रात चौगाई मुसगड़ही पुल के समीप स्थित एक पान दुकान में घटित हुई है। दुकानदार को इसकी जानकारी सुबह में हुई। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में जाकर की। जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुसगड़ही पुल के समीप राजेश कुमार नामक एक दुकानदार टीन की गुमटी में पान की दुकान का संचालन करता है। सोमवार की रात वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। इसी दौरान देर रात चोरों ने उसके गुमटी के पिछले हिस्से को काट चोरी की इस घटना को अंजाम दिया है। 

पीड़ित दुकानदार के मुताबिक उसके पड़ोस में स्थित अमृत मेडिकल का भी हॉर्लिक्स तथा कुछ अन्य सामान ऑनलाइन आया था, उसके घर शादी होने के कारण उक्त सामान भी उसके गुमटी में ही रखा गया था। इस घटना में करीब 20-25 हजार रूपए मूल्य की संपति चोरी हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही आस पास के दुकानदारों में आक्रोश गहरा गया है। दुकानदारों का कहना है कि पूर्व में भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है, जिसका उद्भेदन आज तक नहीं हुआ है। वहीं, चोरी की इस वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे है।एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि चोरों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।