Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

असमाजिक तत्वों ने लगाई आग, पांच बीघे की फसल राख

जिले के इटाढ़ी थानांतर्गत मंगोलपुर गांव में एक किसान के खेत में रखे धान के बोझे में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। जिससे पांच बीघे की फसल जलकर राख हो गई। इस मामले में किसान ने अपने जले फसलों को लेकर इटाढ़ी थाने में नामजद प्राथमिकी हेतु आवेदन दिया है। वही, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

असमाजिक तत्वों ने लगाई आग, पांच बीघे की फसल राख
फाइल फोटो

केटी न्यूज/बक्सर 

जिले के इटाढ़ी थानांतर्गत मंगोलपुर गांव में एक किसान के खेत में रखे धान के बोझे में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। जिससे पांच बीघे की फसल जलकर राख हो गई। इस मामले में किसान ने अपने जले फसलों को लेकर इटाढ़ी थाने में नामजद प्राथमिकी हेतु आवेदन दिया है। वही, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हकीमपुर पंचायत के मंगोलपुर निवासी किसान अनिल चौबे अपने पांच बीघे की धान की फसल काट कर खेत में इकठ्ठा किये थे।

जहा से वह खलिहान लाने थे। विगत शुक्रवार की रात वो खेत से घर लौट आये तो कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा इनकी फसल में आग लगा दी।आसपास के लोगो ने इसकी सूचना अनिल चौबे को दी, वह अपने खेत की ओर दौड़ पड़े, देखा की इनकी फसल धूं-धूं कर जल रहे थे।  इसकी सूचना अग्निशमक दल को दी गई। जबतक अग्निशमक दल पहुंचता फसल जल कर राख हो गई थी। इस मामले को लेकर पीड़ित किसान ने इस घटना को लेकर गांव के कुछ लोगो पर आशंका जताते हुए नामजद लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हेतु इटाढी थाने में आवेदन दी गई है।

इस सम्बंध में इटाढी थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि किसान अनिल चौबे द्वारा आगलगी की घटना में कुछ लोगो पर आशंका जताते हुए नामजद पर प्राथमिकी हेतु आवेदन दिया गया है। जिसको लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।