प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 16 बच्चों को ईट भट्टो पर मजदूरी से कराया मुक्त

डुमरांव अनुमंडल के कोरान सराय थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठों पर चल रहे बाल श्रम के काले खेल का शुक्रवार को बड़ा खुलासा हुआ। प्रशासन, श्रम विभाग और स्वयंसेवी संस्था की संयुक्त टीम ने नाजीरगंज और रानीबाग स्थित भट्ठों पर छापेमारी कर 16 बच्चों को बंधन से मुक्त कराया। यह कार्रवाई क्षेत्र में लंबे समय से चल रही शिकायतों के बाद की गई, जिसमें बच्चों से खतरनाक परिस्थितियों में काम कराए जाने की बात सामने आ रही थी।

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 16 बच्चों को ईट भट्टो पर मजदूरी से कराया मुक्त

केटी न्यूज/डुमरांव 

डुमरांव अनुमंडल के कोरान सराय थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठों पर चल रहे बाल श्रम के काले खेल का शुक्रवार को बड़ा खुलासा हुआ। प्रशासन, श्रम विभाग और स्वयंसेवी संस्था की संयुक्त टीम ने नाजीरगंज और रानीबाग स्थित भट्ठों पर छापेमारी कर 16 बच्चों को बंधन से मुक्त कराया। यह कार्रवाई क्षेत्र में लंबे समय से चल रही शिकायतों के बाद की गई, जिसमें बच्चों से खतरनाक परिस्थितियों में काम कराए जाने की बात सामने आ रही थी।छापेमारी के दौरान टीम ने पाया कि कई बच्चे धुएं, धूल और तपती भट्ठों के बीच मजदूरी करने को मजबूर थे। हालात इतने खराब थे कि उनके स्वास्थ्य और जीवन पर सीधा खतरा मंडरा रहा था। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। इस कार्रवाई से भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया और कई जगह अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इसी बीच मुगांव के पास एक भट्ठा संचालक द्वारा रेस्क्यू टीम के साथ बदसलूकी का मामला भी सामने आया। पुलिस के बयान के आधार पर आरोपी मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं, स्वयंसेवी संस्था की प्रतिनिधि के आवेदन पर अन्य भट्ठा संचालकों के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।रेस्क्यू किए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया के बाद उन्हें उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया। अभिभावकों से स्पष्ट चेतावनी के साथ लिखित आश्वासन लिया गया कि वे भविष्य में बच्चों से मजदूरी नहीं कराएंगे।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने स्पष्ट किया कि बाल श्रम के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।