शराब के नशे में उत्पात मचाता युवक गिरफ्तार, व्यवस्था पर उठे सवाल
नगर के वार्ड 18 के बिजली ऑफिस के दक्षिण स्थित कॉलोनी में रविवार को एक युवक शराब पीकर उत्पात मचा रहा था तथा पड़ोसी से गाली-गलौज कर रहा था। पड़ोसी की शिकायत पर डायल 112 की टीम ने उसे गिरफ्तार कर डुमरांव थाने को सुपुर्द कर दिया।


केटी न्यूज/डुमरांव
नगर के वार्ड 18 के बिजली ऑफिस के दक्षिण स्थित कॉलोनी में रविवार को एक युवक शराब पीकर उत्पात मचा रहा था तथा पड़ोसी से गाली-गलौज कर रहा था। पड़ोसी की शिकायत पर डायल 112 की टीम ने उसे गिरफ्तार कर डुमरांव थाने को सुपुर्द कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त कॉलोनी स्थित बैजनाथ कुम्हार के घर में औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिवर गांव निवासी स्व. अशोक सिंह का पुत्र कुणाल कुमार सिंह किराए पर कमरा लेकर रहता है तथा वह अक्सर शराब पीकर पड़ोसी तथा उसके परिवार से झगड़ा कर रहा था।रविवार को भी उसने जमकर शराब पी तथा पड़ोसी से उलझ गया, इस दौरान पड़ोसी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस टीम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची तथा उसे गिरफ्तार कर थाने लाई।

थाना परिसर में भी वह देरतक हंगामा मचाते रहा तथा पड़ोसी तथा उसके परिवार को गालियां व धमकी दे रहा था। इस घटना ने बिहार में शराबबंदी कानून के जमीनी हकीकत को भी बयां कर दिया था। बिहार में शराबबंदी लागू होने के वर्षों बाद न सिर्फ हर जगह आसानी से शराब मिल जा रहा है, बल्कि लोग शराब के नशे में हल्ला-हंगामा भी कर रहे है। वह, भी तब जबकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को खुली छूट दे रखी है। बावजूद, एक शराबी द्वारा शराब पीकर पहले पड़ोसी के साथ अभद्रता करना तथा बाद में थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के सामने हंगामा करना कई सवाल खड़े कर रहा है। समाचार लिखे जाने तक ब्रेथ एनालाइजर की जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में जुटी थी।

