बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, 11 लोगों पर प्राथमिकी
बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को आथर और इटौंहा गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान कुल 11 लोगों को अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया। संबंधित कनीय विद्युत अभियंताओं ने सभी आरोपितों पर जुर्माना लगाते हुए संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

केटी न्यूज/नावानगर
बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को आथर और इटौंहा गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान कुल 11 लोगों को अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया। संबंधित कनीय विद्युत अभियंताओं ने सभी आरोपितों पर जुर्माना लगाते हुए संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आथर गांव में बिजली जेई बिपिन किशोर के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। जांच के दौरान सूरज कुमार पर 6,497 रुपये, सुग्रीव सिंह पर 13,418, विजय सिंह पर 5,915, सद्दाम हुसैन पर 29,856, मंटू शर्मा पर 57,528 और पवन कुमार सिंह पर 8,098 रुपये का जुर्माना लगाया गया। सभी के खिलाफ बासुदेवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

वहीं, इटौंहा गांव में बिजली जेई अवनीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। यहां आशा देवी, जनार्दन तिवारी, बीरेंद्र तिवारी, कमल सिंह और बबन सिंह को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। आशा देवी पर 4,683 रुपये, जनार्दन तिवारी पर 10,211, बीरेंद्र तिवारी पर 29,604, कमल सिंह पर 41,568 और बबन सिंह पर 11,456 रुपये का जुर्माना लगाया गया। सभी के खिलाफ सोनवर्षा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

