घर में घुसकर पिता-पुत्र पर हमला, सात नामजद आरोपितों पर केस दर्ज

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में घर में घुसकर पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार कराया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर पिता-पुत्र पर हमला, सात नामजद आरोपितों पर केस दर्ज

केटी न्यूज/नावानगर

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में घर में घुसकर पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार कराया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मिश्रवलिया निवासी लक्ष्मण मिश्रा ने सोनवर्षा थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे गांव के कुछ लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र मनीष मिश्रा को भी आरोपितों ने पीटकर घायल कर दिया।मारपीट की घटना में लक्ष्मण मिश्रा और उनके पुत्र मनीष मिश्रा घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावानगर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मनीष मिश्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बक्सर रेफर कर दिया। पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्रमोद सिंह, विजय सिंह, गोविंद सिंह, प्रवीण कुमार समेत सात नामजद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सोनवर्षा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।