Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
Keshav Times

डुमरांव से कोढ़ा गिरोह का शातिर लूटेरा गिरफ्तार, कई घटनाओं में स्वीकारी संलिप्तता

डुमरांव से कोढ़ा गिरोह का शातिर लूटेरा गिरफ्तार, कई घटनाओं में स्वीकारी संलिप्तता
पुलिस गिरफ्त में कोढ़ा गिरोह का लूटेरा

डुमरांव से कोढ़ा गिरोह का शातिर लूटेरा गिरफ्तार, कई घटनाओं में स्वीकारी संलिप्तता

गुप्त सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में स्टेट बैंक के पास से हुई गिरफ्तारी

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव पुलिस ने कोढ़ा गिरोह के एक बड़े शातिर को दबोचने में सफलता पाई है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना पर स्टेट बैंक के पास से मिली है। उसके पास एक कटर भी मिला है, जिसका उपयोग छिनतई के दौरान वह करता है। उसने पुलिस के समक्ष बक्सर व रोहतास में छिनतई की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कटिहार के रोहतारा गांव निवासी राजो यादव के पुत्र मोनू यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार डुमरांव एसडीपीओ को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध एसबीआई के आस पास मंडरा रहा है। इस सूचना पर एसडीपीओ पुलिस टीम के साथ तत्काल वहा पहुंचे तथा उसे पकड़ पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह बक्सर में ही एक ही दिन एक व्यक्ति के बाइकी की डिक्की तोड़ 1 लाख 70 हजार रूपए तथा बैंक से रूपया निकाल आ रहे एक उपभोक्ता से 50 हजार रूपए लेकर भाग गया था। वहीं रोहतास जिले में भी 9 जून को एक छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावे भी उसने कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे बक्सर पुलिस को सौंप दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस उससे पूछताछ के आधर पर उसके गिरोह का पड़ताल कर रही थी। कोढ़ा गिरोह के लूटेरे की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।