Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार
Keshav Times

पकड़ा गया डुमरांव का कुख्यात जालसाज, निर्गत हो चुका था कुर्की जब्ती का आदेश

डुमरांव सहित बिहार व झारखंड के कुख्यात जालसाज नौशाद खां पिता युुनुश खां को डुमरांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़ा गया डुमरांव का कुख्यात जालसाज, निर्गत हो चुका था कुर्की जब्ती का आदेश
Fraud
  • बक्सर, सीतामढ़ी व झारखंड के दुमका व रांची कोर्ट से निर्गत हुआ था स्थायी वारंट, जालसाजी के दर्ज है मामले, पटना हाई कोर्ट ने निर्गत किया था कुर्की जब्ती का आदेशपकड़ा गया डुमरांव का कुख्यात जालसाज, निर्गत हो चुका था कुर्की जब्ती का आदेश

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव सहित बिहार व झारखंड के कुख्यात जालसाज नौशाद खां पिता युुनुश खां को डुमरांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर बक्सर के अलावे बिहार के सीतामढ़ी व झारखंड के दुमका व रांची कोर्ट से स्थायी वारंटर निर्गत हुआ था, जबकि पटना हाई कोर्ट ने कुर्की जब्ती का वारंट निर्गत किया है। मूल रूप से डुमरांव के मेढूल खां के हाता के रहने वाले नौशाद पर करीब एक दशक पहले एक निजी गैस एजेंसी के नाम पर लोगों से मोटी रकम उगाही का आरोप था। ऐसे ही जालसाजी व फर्जीवाड़े के आरोप उस पर विभिन्न जगहों पर लगे है, जिनमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था। डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि उसके खिलाफ बक्सर कोर्ट से दो स्थायी वारंट, सीतामढ़ी कोर्ट से एक, झारखंड के दुमका कोर्ट से एक और रांची कोर्ट से एक स्थायी वारंट निर्गत किया गया था।

पकड़ा गया डुमरांव का कुख्यात जालसाज, निर्गत हो चुका था कुर्की जब्ती का आदेश

डीएसपी ने बताया कि आरोपित वर्ष 2012-13 में डुमरांव में गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर फर्जी तरीके से जालसाजी कर कई पीड़ितों से मोटी रकम लेकर फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर ब्रह्मपुर से की गई है। जानकारों का कहना है कि वह जालसाजी के पैसे से अपना बड़ा कारोबार खड़ा कर चुका है तथा कुछ महीना पहले ही ब्रह्मपुर में भी बायो डीजल का एक प्लांट भी खोल रखा था। बताया जा रहा है कि वही से उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पीड़ितों में इस बात की उम्मीद जगी है कि उन्हें न्याय मिलेगा। गौरतलब है कि वह एक दशक से अधिक समय से फरार चल रहा था। इतने लंबे समय तक पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार नहीं किए जाने से भी कई सवाल खड़े हो रहे है। डीएसपी ने बताया कि आवश्यक पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।