Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

देशी पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

नावानगर पुलिस ने कतलपुर गांव से देशी पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक से पुछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

देशी पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार
फाइल फोटो

केटी न्यूज़। नावानगर

नावानगर पुलिस ने कतलपुर गांव से देशी पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक से पुछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक उक्त गांव के सुदर्शन सिंह बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार कतलपुर निवासी सुदर्शन सिंह अपने दलान में देशी पिस्तौल व एक मैक्जिम रखने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिन्हित युवक के दलान पर छापेमारी कर हथियार की तलाशी लेने लगे। तलाशी के दौरान युवक के दलान से पुलिस को पहले देशी पिस्तौल व एक मैक्जिम हाथ लगी। मैक्जिम में तीन जिंदा कारतूस था। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर दलान स्वामी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में नावानगर थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर उक्त गांव में छापेमारी कर एक देशी पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायिक हिरासत में शनिवार को जेल भेज दिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।