Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

धान खरीद को लेकर जिलाधिकारी की बैठक: 1 नवंबर से शुरू होगी खरीद, सभी केंद्र रहेंगे सक्रिय

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार शाम 4 बजे खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत धान खरीद के संबंध में एक कार्यशाला आयोजित की गई।

धान खरीद को लेकर जिलाधिकारी की बैठक: 1 नवंबर से शुरू होगी खरीद, सभी केंद्र रहेंगे सक्रिय

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार शाम 4 बजे खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत धान खरीद के संबंध में एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी केंद्र प्रभारियों से कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार धान की खरीद को सुनिश्चित करें। 

उन्होंने 25 अक्टूबर तक सभी खरीद केंद्रों को सक्रिय करने और 1 नवंबर से इन्हें लगातार चालू रखने के निर्देश दिए। सभी केंद्रों पर बैनर लगाने के लिए कहा गया, जिसमें केंद्र का नाम, केंद्र प्रभारी का नाम और शिकायत नंबर शामिल होना चाहिए। किसानों के लिए बैठने और पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने की बात कही गई ताकि उन्हें किसी भी तरह की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी केंद्रों पर रिकॉर्ड रजिस्टर रखा जाए और पर्याप्त बोरी की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे और सभी कर्मचारी वहां उपस्थित रहेंगे। धान की तौल इलेक्ट्रॉनिक कांटे से की जाएगी।

उन्होंने पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि धान की खरीद में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी अनियमितता या घटातौली की शिकायत पर भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने टोकन और सीरियल नंबर के अनुसार किसानों से धान खरीदने की बात कही और धान के उठान पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। 

इसके साथ ही, जिलाधिकारी ने डिपो और गोदाम की क्षमता का आकलन करने के लिए प्रभारी डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा के कारण धान भीगने न पाए, इसके लिए पहले से आवश्यक तैयारी की जानी चाहिए। किसानों को समय पर भुगतान करने का आश्वासन दिया गया, ताकि किसी भी किसान का भुगतान लंबित न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी ऐसी राइस मिल को समबद्ध नहीं किया जाए, जो पहले से डिफाल्टर या ब्लैक लिस्टेड हो।

बैठक में प्रभारी डिप्टी आरएमओ उभय दुबला ने बताया कि शासन द्वारा कॉमन धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2300 प्रति कुंटल और "ए" ग्रेड धान की ₹2320 प्रति कुंटल निर्धारित की गई है। धान की खरीद 1 नवंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक की जाएगी और कुल 68 केंद्रों पर धान की खरीद होगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।