Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

जीआरपी ने तीन बोरे में रखे 80 कछुए बरामद

जीआरपी ने तीन बोरे में रखे 80 कछुए बरामद

केटी न्यूज/बलिया

 स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन से जीआरपी ने तीन बोरे में रखे गए 80 कछुओं को बरामद किया। इन्हें जीआरपी ने वन विभाग को सौंप दिया। रविवार को जीआरपी के उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ट्रेनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच गोरखपुर से कोलकाता जा रही पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में तीन लावारिस बोरे मिले। यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने अपना नहीं बताया। टीम के सदस्यों ने बोरे खोलकर देखे, तो उसमें सुंदरी प्रजाति के 80 कछुए थे। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के दारोगा अखंड प्रताप सिंह को इन्हें सौंप दिया गया। उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए कछुओं की कीमत लगभग पांच लाख रुपये होगी। टीम में रोशन सिंह, शिवेंद्र यादव आदि लोग शामिल रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।