केटी न्यूज़/ बलिया
बलिया। शनिवार सुबह उभांव थाना क्षेत्र के गौरी चट्टी के पास भिंडकुण्ड नहर में एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान सोजेंद्र राजभर (45) निवासी गौरी चट्टी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे सोजेंद्र शौच के लिए गए थे, जहां असंतुलन के कारण नहर में गिर गए और डूबकर उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका बेटा उन्हें ढूंढते हुए नहर तक पहुंचा, जहां शव देखकर वह जोर-जोर से रोने लगा।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।