Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 124 शिकायतों में से 5 का मौके पर निस्तारण, अधिकारियों को दी गई सख्त चेतावनी

जिलाधिकारी ने राजस्व से जुड़ी शिकायतों पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत का समाधान करने के लिए कहा।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 124 शिकायतों में से 5 का मौके पर निस्तारण, अधिकारियों को दी गई सख्त चेतावनी

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। आज जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार और पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने तहसील सिकंदरपुर में जनशिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को इन्हें गुणवत्तापूर्ण और समय पर निपटाने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने राजस्व से जुड़ी शिकायतों पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत का समाधान करने के लिए कहा। 

उन्होंने तहसील दिवस में अनुपस्थित रहने वाले विभिन्न अधिकारियों, जैसे मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, और अन्य को वेतन रोकने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस और आईजीआरएस पर आई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें समय पर निपटाने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी शिकायत लम्बित न रहे। 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 124 शिकायतें आईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शिकायतों में पेंशन, भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास, राशन, सड़क, नालियों, अवैध कब्जा, चकबंदी आदि शामिल थे, और संबंधित अधिकारियों को तेजी से निपटाने के लिए कहा गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।