Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में बीते शनिवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई की शिकायत पर उभांव पुलिस ने सास, ससुर और पति समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या, दहेज और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में बीते शनिवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई की शिकायत पर उभांव पुलिस ने सास, ससुर और पति समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या, दहेज और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार, चंदन साहनी अपनी पत्नी मिन्नी साहनी (30) के साथ रह रहा था। मृतका के भाई अजय, जो लौवासाथ थाना मधुबन, मऊ के निवासी हैं, ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। अजय ने बताया कि शादी में उसके बहनोई को 3 लाख रुपये, एक बुलेट बाइक और सोने-चांदी के गहने उपहार में दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद वे उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 

शनिवार की शाम, उसके बहनोई ने फोन करके बताया कि उसकी बहन की मौत हो गई है। जब अजय वहां पहुंचा, तो उसने देखा कि उसकी बहन बिस्तर पर मृत पड़ी थी। अजय का आरोप है कि उसकी बहन का गला दबाकर हत्या की गई थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।