Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

रेलवे अधिकारी बनकर ठगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

बलिया। शहर कोतवाली पुलिस ने बिहार के दो भाइयों के खिलाफ रेलवे का अधिकारी बनकर ठेका और नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।

रेलवे अधिकारी बनकर ठगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। शहर कोतवाली पुलिस ने बिहार के दो भाइयों के खिलाफ रेलवे का अधिकारी बनकर ठेका और नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई एक पीड़ित की तहरीर पर शुरू की गई है।

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के सांरगपुर निवासी प्रभाकर तिवारी ने शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि एक रिश्तेदारी के शादी समारोह में राजीव रंजन मिश्रा, जो कि कपसिया थाना कोचस, जिला रोहतास, बिहार का निवासी है, से मिला। राजीव ने खुद को एडीआरएम मुगलसराय बताया और अपने भाई आशुतोष को रेलवे में रेल ड्राइवर बताया। दिसंबर 2023 में, राजीव और आशुतोष ने प्रभाकर से कहा कि अगर वह डेढ़ लाख रुपये खर्च करें, तो वे उसे रेलवे में स्कैप का ठेका दिलवा देंगे। 

प्रभाकर ने इन दोनों भाइयों की बातों पर विश्वास करते हुए 26 दिसंबर को राजीव के खाते में डेढ़ लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद, राजीव ने उसकी गाड़ी को रेलवे में लगवाने के नाम पर तीन महीने तक रखा। जब प्रभाकर को यह समझ में आया कि दोनों भाइयों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है और दिखाए गए आईडी फर्जी हैं, तो उसने अपना पैसा वापस मांगा। 10 अक्टूबर को, दोनों भाइयों ने उसे बलिया ओवर ब्रीज के पास बुलाया और वहां बात करने के बाद जान से मारने की धमकी देने लगे।

इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने प्रभाकर की तहरीर पर दोनों भाइयों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, सिगरा वाराणसी में एक उप निरीक्षक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि राजीव रंजन मिश्र से कैंट थाना पर मुलाकात हुई। राजीव ने खुद को सीनियर सेक्शन इंजीनियर बताते हुए उसके बेटे को नौकरी दिलवाने के बहाने 10 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया। शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।