Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

जेल में बंद मदन सोनार की कुंडली खंगालने बक्सर पहुंची यूपी पुलिस

बलिया जिले के नरही थाना में दर्ज एक मामले की जांच अब बक्सर जिले तक पहुंच गई है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश पुलिस ने जेल में बंद बड़का ढकाइच गांव निवासी मदन सोनार से जुड़े आपराधिक रिकॉर्ड और पुलिस अभिलेखों की पड़ताल शुरू कर दी है।

जेल में बंद मदन सोनार की कुंडली खंगालने बक्सर पहुंची यूपी पुलिस

जेल में बंद मदन सोनार की कुंडली खंगालने बक्सर पहुंची यूपी पुलिस

__ नरही थाना कांड की जांच में जुटाए स्थानीय आपराधिक रिकॉर्ड, कृष्णाब्रह्म पुलिस से लिया अभिलेखीय ब्यौरा

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

बलिया जिले के नरही थाना में दर्ज एक मामले की जांच अब बक्सर जिले तक पहुंच गई है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश पुलिस ने जेल में बंद बड़का ढकाइच गांव निवासी मदन सोनार से जुड़े आपराधिक रिकॉर्ड और पुलिस अभिलेखों की पड़ताल शुरू कर दी है। शनिवार को नरही थाना की पुलिस कृष्णाब्रह्म थाना पहुंची और स्थानीय स्तर पर मदन सोनार के खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी जुटाई।बताया जाता है कि मदन सोनार के खिलाफ बलिया जिले के नरही थाना में कांड संख्या 143/2026 दर्ज है। फिलहाल वह उक्त मामले में मऊ स्थित जनपद कारागार में बंद है। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए नरही थाना के सब इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार सिंह कृष्णाब्रह्म थाना पहुंचे।

जेल में बंद मदन सोनार की कुंडली खंगालने बक्सर पहुंची यूपी पुलिस

यहां उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से मदन सोनार से संबंधित उपलब्ध पुलिस रिकॉर्ड, पूर्व में दर्ज मामलों और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी हासिल की।यूपी पुलिस की इस कार्रवाई को नरही थाना में दर्ज मामले की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। जांच अधिकारी स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी और अभिलेखों का सत्यापन कर उसे केस की जांच में शामिल करेंगे।कृष्णाब्रह्म पुलिस ने भी यूपी पुलिस को आवश्यक अभिलेखीय जानकारी उपलब्ध कराने के साथ जांच में सहयोग किया। स्थानीय स्तर पर मदन सोनार के आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल किए जाने के बाद अब यूपी पुलिस की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है, इस पर नजर बनी हुई है।

जेल में बंद मदन सोनार की कुंडली खंगालने बक्सर पहुंची यूपी पुलिस

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।