Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

बीस साल से पुलिस को चकमा दे रहा था हत्या का आरोपी, नेनुआ में छिपकर काट रहा था फरारी

दो अलग-अलग हत्या के मामलों में करीब दो दशक से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार कृष्णाब्रह्म पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लंबे समय से फरारी काट रहे बड़का ढकाइच गांव निवासी छोटे लाल राम उर्फ गोपाल राम को डुमरांव थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव से दबोचा।

बीस साल से पुलिस को चकमा दे रहा था हत्या का आरोपी, नेनुआ में छिपकर काट रहा था फरारी

बीस साल से पुलिस को चकमा दे रहा था हत्या का आरोपी, नेनुआ में छिपकर काट रहा था फरारी

__ दो अलग-अलग हत्या कांडों में दर्ज था नाम, गुप्त सूचना पर कृष्णाब्रह्म पुलिस ने दबोचा

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

दो अलग-अलग हत्या के मामलों में करीब दो दशक से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार कृष्णाब्रह्म पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लंबे समय से फरारी काट रहे बड़का ढकाइच गांव निवासी छोटे लाल राम उर्फ गोपाल राम को डुमरांव थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव से दबोचा। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर वहां रह रहा था और पुलिस की नजरों से बचता आ रहा था।पुलिस के अनुसार, छोटे लाल राम के खिलाफ कृष्णाब्रह्म थाना में वर्ष 2002 में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। थाना कांड संख्या 146/02 और 147/02 में उस पर हत्या का आरोप है। दोनों मामलों में न्यायालय से उसके खिलाफ वारंट जारी था।

बीस साल से पुलिस को चकमा दे रहा था हत्या का आरोपी, नेनुआ में छिपकर काट रहा था फरारी

वारंट जारी होने के बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी, लेकिन लंबे समय तक उसका कोई ठोस सुराग नहीं मिल पा रहा था।करीब 20 वर्षों से अधिक समय तक फरार रहने के कारण आरोपी के संभावित ठिकानों और गतिविधियों के संबंध में पुलिस लगातार जानकारी जुटा रही थी। इसी क्रम में शुक्रवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हत्या के दोनों मामलों का आरोपी नेनुआ गांव में छिपकर रह रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल बताए गए स्थान पर छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बीस साल से पुलिस को चकमा दे रहा था हत्या का आरोपी, नेनुआ में छिपकर काट रहा था फरारी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे आवश्यक पूछताछ की और दोनों मामलों से संबंधित कागजी प्रक्रिया पूरी की। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ न्यायालय का वारंट लंबित था। शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। लंबे समय से लंबित दोनों हत्या मामलों में हुई इस गिरफ्तारी को पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

बीस साल से पुलिस को चकमा दे रहा था हत्या का आरोपी, नेनुआ में छिपकर काट रहा था फरारी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।