15 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, टॉप टेन की लिस्ट में था शामिल

जिले की पुलिस ने टॉप टेन अपराधियों की फेहरिस्त में शामिल अखिलेश चौधरी उर्फ प्रवीण राज को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजपुर थाना क्षेत्र के सरेंजा मोड़ के पास से हुई है। वह ऑनर किलिंग के एक मामले में पिछले एक साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

15 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, टॉप टेन की लिस्ट में था शामिल

- एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दी जानकारी, ऑनर किलिंग में स्वीकारी संलिप्तता

केटी न्यूज/बक्सर

जिले की पुलिस ने टॉप टेन अपराधियों की फेहरिस्त में शामिल अखिलेश चौधरी उर्फ प्रवीण राज को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजपुर थाना क्षेत्र के सरेंजा मोड़ के पास से हुई है। वह ऑनर किलिंग के एक मामले में पिछले एक साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था। बता दें कि 2023 में थाना क्षेत्र में हुए एक ऑनर किलिंग के मामले में उसकी संलिप्तता सामने आई थी।

जिसमें वह फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा सैकड़ो जगहों पर छापेमारी किया गया था। लेकिन यह पुलिस के गिरफ्त  में नहीं आ पाया था। हालांकि राजपुर की पुलिस को इसकी गिरफ्तारी करने में सफलता मिल गई, जिसकी जानकारी एसपी मनीष कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी। बता दे कि बक्सर जिले के रोहणीभान के पास सड़क किनारे झाड़ी में एक युवती की हत्या कर शव को फेक कुछ लोग फरार हो गए थे।

घटना 19 फरवरी 2023 की है। जिसके बाद से पुलिस जांच में जुट गई तो महिला की पहचान धनसोई के रामपुर के गांव के निवासी के रूप में हुई थी। जहां ऑनर किलिंग में युवती की हत्या कर एंबुलेंस से इलाज का बहाना बना सुनसान जगह सड़क किनारे फेंक दिया गया था। जिसमें पुलिस द्वारा कुछ लोगों की गिरफ्तारी किया गया था। लेकिन इस हत्या में संलिप्त प्रवीन चौधरी फरार चल रहा था।

जिसकी गिरफ्तारी सरेंजा के पास करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि ऑनर किलिंग के मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी हो गई थी। इसमें पीरो थाना के नखावल गांव के निवासी अखिलेश चौधरी उर्फ प्रवीण राज फरार चल रहा था। जिसे पुलिस टॉप टेन की लिस्ट में उसे रखते हुए 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था। जिसे राजपुर थाना द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।