Monday, 30 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रेलयात्री कल्याण समिति ने समाजसेवियों, पूर्व सैनिकों और मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित चौसा पावर प्लांट की समस्याओं पर विधायक के दरबार पहुंचे किसान, अगले माह होगी त्रिपक्षीय बैठक बालू कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता की सरेराह पिटाई किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त मणियां हत्याकांड में पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज ग्राहक बनकर शोरूम में घुसी, लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, युवती जेल भेजी गई बक्सर की आध्यात्मिक विरासत विश्व पटल पर बढ़ाएगी नगर की प्रतिष्ठा : गिरिराज सिंह सोवा गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप किराना दुकान बनी गांजा बिक्री का ठिकाना, पुलिस ने दो धंधेबाजों को दबोचा सिमरी में 54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र
Keshav Times

केसठ में अवैध असलहें के साथ नाबालिक समेत दो गिरफ्तार

केसठ में अवैध असलहें के साथ नाबालिक समेत दो गिरफ्तार

- किशोर को महंगा पड़ा कट्टा के साथ सोसल मीडिया पर फोटो डालना

केटी न्यूज/केसठ

नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ गांव निवासी एक किशोर को सोसल मीडिया पर कट्टे के साथ फोटो डालना महंगा पड़ गया हैं। उस पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए नावानगर थानें व डीआईयू की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके निशानदेही पर केसठ गांव से एक अन्य युवक को पकड़ा गया। उसके घर से देशी कट्टा व कारतूस भी बरामद हुआ हैं। बता दें कि केसठ निवासी अशोक मिश्र का नाबालिक पुत्र कट्टे के साथ सोसल मीडिया पर तस्वीर डाला था। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ किया तो उसने बताया कि केसठ के ही कृष्णा पासवान ने उसे कट्टा दिया था। जिसके बाद पुलिस कृष्णा के घर छापेमारी की। छापेमारी में उसके घर से एक देशी कट्टा व कारतूस बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने कृष्णा को भी गिरफ्तार कर लिया। नावानगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि युवक को जेल जबकि किशोर को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।