बक्सर : 14 वर्षीय किशोरी का देशी कट्टा के बल पर अपहरण कर चार युवकों ने किया दुष्कर्म

बक्सर : 14 वर्षीय किशोरी का देशी कट्टा के बल पर अपहरण कर चार युवकों ने किया दुष्कर्म

- घटना के आरोपियों ने गांव के बाहर फेंका

- प्रेम जाल में फंसा आरोपियों ने कुकृत को दिया अंजाम 

केटी न्यूज /राजपुर

थाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें रविवार की दोपहर 14 वर्षीय मासूम किशोरी के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। किशोरी आपने गांव से कही जा रही थी। उसी दौरान चार युवक दो बाइक पर सवार आए और किशोरी का रास्ता रोका व देशी कट्टा सटा कर जबरन बाइक पर बैठा लिए। सुनसान ईलाके में ले जाकर दुष्कर्म किया। गांव से बाहर फेक कर चले गए। जबकि घर से गायब होने के बाद परिजनों द्वारा युवती की खोजबीन की जा रही थी। तभी ग्रामीणों को देख कर चिल्लाने लगी। इसके पास पहुंचे गांव के ग्रामीण एवं परिजनों के बीच इसने सारी घटना की आपबीती सुनाते हुए रोने लगी। इसकी सूचना तत्काल राजपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अपर थानाअध्यक्ष संजय कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस बल के सिपाही गांव में पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। इस मामले को लेकर युवती की माँ के द्वारा लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गयी है। जिसमें थाना इलाके के रसेन गांव के रहने वाले शशि कुमार ,मोहित चौबे, सुशांत चौबे एवं एक अज्ञात युवक ने कट्टे का भय दिखाकर जबरदस्ती इसे बाइक पर बैठा कर शशि कुमार के दलान में लेकर चले गए। वहीं इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होना चाहिए। इधर अपर थानाअध्यक्ष संजय कुमार पासवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया अनुसंधान में पता चला है कि युवती का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। तभी इसे प्रेम जाल में लेकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेंजेगी।