घर में घुसकर युवक ने महिला को चाकू मार किया जख्मी

सिकरौल थाना क्षेत्र के भदार गांव में बुधवार की रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने पड़ोस की महिला पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए बक्सर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार भदार गांव निवासी रमन सिंह का घर मुशहर टोली के बगल में स्थित है। बुधवार रात लगभग 11 बजे के करीब गांव का ही भोला मुशहर, जो लंगड़ मुशहर का पुत्र है,

घर में घुसकर युवक ने महिला को चाकू मार किया जख्मी

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार , जेल भेजा गया

केटी न्यूज़। नावानगर 

सिकरौल थाना क्षेत्र के भदार गांव में बुधवार की रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने पड़ोस की महिला पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए बक्सर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार भदार गांव निवासी रमन सिंह का घर मुशहर टोली के बगल में स्थित है। बुधवार रात लगभग 11 बजे के करीब गांव का ही भोला मुशहर, जो लंगड़ मुशहर का पुत्र है,

अचानक रमन सिंह के घर में घुस गया। घर में प्रवेश करते ही उसने रमन सिंह की पत्नी शिला देवी पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। शिला देवी लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण जुटे और तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को सीएचसी नावानगर ले जाया गया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बक्सर रेफर कर दिया। वर्तमान में बक्सर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में शिला देवी का इलाज चल रहा है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। इधर पुलिस ने घटना के तुरंत बाद आरोपी भोला मुशहर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अंकुश कुमार मंडल ने बताया कि पीड़िता के पति रमन सिंह के आवेदन पर आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गांव में घटी इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय अचानक घर में घुसकर इस तरह हमला कर देना निंदनीय और चौंकाने वाली बात है। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना के