Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान
Keshav Times

रिश्तेदार बनकर आई महिला ने नींद की दवा खिलाकर उड़ाई पांच लाख की संपत्ति

रिश्तेदार बनकर आई महिला ने नींद की दवा खिलाकर उड़ाई पांच लाख की संपत्ति

- मुरार थाना क्षेत्र के चौगाई का है मामला

केटी न्यूज/चौगाईं

मुरार थाना क्षेत्र के चौगाईं गांव में चोरी की अनोखी वारदात सामने आई है। गांव की एक विधवा महिला घर में अकेली थी। गुरुवार की शाम एक दूसरी महिला उसके घर आई तथा बताया कि वो महिला के मायके से आई है। साथ ही, रिश्ते में भतीजी लगने की बात कही। महिला को विश्वास में लेने के बाद रिश्तेदार बनकर आई चोरनी ने अपने घर के सदस्यों पर केस होने का हवाला दे उसके घर में रहने के लिए शरण ले ली। लेकिन, दूसरी रात उसे नींद की गोली खिला घर में रखे पांच लाख रुपये मूल्य से अधिक के सोने चांदी के गहने तथा दस हजार नकदी समेत दो कीमती साड़ियां चोरी कर फरार हो गई। सुबह में जब देर से महिला की नींद खुली तथा गहने वाले कमरे का दरवाजा खुला देखा तो चोरी की बात समझ में आई। इस दौरान रिश्तेदार बनकर आई महिला भी गायब मिली। बताया जाता है कि चौगाईं के स्व. श्रीभगवान सिंह की पत्नी निर्मला देवी अपने बेटों के साथ झारखंड के बोकारो में रहती है। चार पांच दिन पहले ही वह अपने गांव चौगाई आई थी।

गुरूवार को एक महिला अचानक उसके घर पहुंची तथा बताया कि वह उसके मायके नासिरीगंज थाना क्षेत्र के गरूड़ा गांव से आई है। उसने निर्मला से कहा कि आप मेरी बुआ लगेंगी। चुकी निर्मला कुछ वर्षों से अपने गांव नहीं गई थी तो उसे लगा कि यह सच बोल रही है। वह गुरुवार की शाम से शुक्रवार की रात तक उसके घर में रही। शुक्रवार की रात ही संभवतः खाने मे नींद की दवा मिला उसे खिला दिया। जिससे निर्मला गहरी नींद में चली गई। तब उसने आराम से उसके कान से सोना का झुमका निकालने के बाद आलमीरा में रखे सोने की दो चूड़ी, चार अंगूठी, झुमका, पांच से छह जोड़ी पायल, चौन तथा दो कीमती साड़ियां चुरा रात में ही भाग निकली। पीड़िता ने मुरार थानें में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुरार थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चोरनी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।जिसे जल्दी पकड़ा जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।