Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

नोनिया डेरा में ढाई लाख नगद तथा सवा लाख के गहने समेत कीमती सामान ले उड़े चोर

डुमरांव अनुमंडल इलाके में चोरों का आतंक जारी है। मंगलवार की रात कोरानसराय थाना क्षेत्र के नोनिया डेरा गांव में चोरों ने एक घर से ढाई लाख नगद तथा सवा लाख के आभूषण समेत की कीमती बर्तन और कपड़ों की चोरी कर ली है। घटना मध्य रात्रि की है। घरवालों को चोरी की इस वारदात की जानकारी बुधवार को सुबह में हुई।

नोनिया डेरा में ढाई लाख नगद तथा सवा लाख के गहने समेत कीमती सामान ले उड़े चोर

नोनिया डेरा में ढाई लाख नगद तथा सवा लाख के गहने समेत कीमती सामान ले उड़े चोर

_ अनुमंडल इलाके में जारी है चोरों का आतंक

केटी न्यूज/ डुमरांव

डुमरांव अनुमंडल इलाके में चोरों का आतंक जारी है। मंगलवार की रात कोरानसराय थाना क्षेत्र के नोनिया डेरा गांव में चोरों ने एक घर से ढाई लाख नगद तथा सवा लाख के आभूषण समेत की कीमती बर्तन और कपड़ों की चोरी कर ली है। घटना मध्य रात्रि की है। घरवालों को चोरी की इस वारदात की जानकारी बुधवार को सुबह में हुई।

नोनिया डेरा में ढाई लाख नगद तथा सवा लाख के गहने समेत कीमती सामान ले उड़े चोर

गृह स्वामी ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई है। चोरी की यह घटना नोनिया डेरा के सुखलाल कुमार पिता स्वर्गीय शिव श्याम नोनिया के घर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रात में घर के सभी लोग अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। गृह स्वामी जमीन खरीदने के लिए 2.5 लाख रुपए रखा था। इसके अलावा उसके एक भगिनी की भी शादी होने वाली थी। उसकी बहन फिलहाल मायके में थी तथा शादी के निमित्त करीब सवा लाख रूपए मूल्य के गहना बनवाई थी।

नोनिया डेरा में ढाई लाख नगद तथा सवा लाख के गहने समेत कीमती सामान ले उड़े चोर

रुपया तथा आभूषण एक कमरे में रखा था, जिसमें ताला बंद किया गया था। रात में छत के रास्ते आए चोरों ने अन्य कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया तथा नगदी और आभूषण वाले कमरे का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सुबह में जब घर वालों की नींद खुली तथा दरवाजे को बाहर से बंद पाया तो आसपास के लोगों को फोन कर इसकी जानकारी दी और जैसे तैसे बाहर से बंद दरवाजा को खुलवाए।

नोनिया डेरा में ढाई लाख नगद तथा सवा लाख के गहने समेत कीमती सामान ले उड़े चोर

वही नगदी और आभूषण वाले घर का ताला टूटा देख चोरी की बात समझ में आई। तब पुलिस को जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी थाना क्षेत्र के सुघर डेरा गांव से चार पालतू मवेशियों की भी चोरी हुई थी। अनुमंडल इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों का पुलिस पर से विश्वास उठता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी चोर उचक्कों के कारण लोगों के दिन का चैन और रात की नींद गायब हो गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।