Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी
Keshav Times

होली पर जबरन रंग लगाने के विवाद में दो गुटों में मारपीट, फायरिंग से मचा हड़कंप

थाना क्षेत्र के सिसराढ़ गांव में होली के दिन शनिवार की दोपहर जबरन कुर्ता फाड़कर रंग लगाने के विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के चंचला देवी, कुसुम देवी, झुना पासवान सहित चार लोग घायल हो गए, जिनका इलाज स्थानीय सीएचसी में कराया गया।

केटी न्यूज/राजपुर  

स्थिति बिगड़ने पर एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया। घटना को लेकर पीड़ित नींबू लाल पासवान ने लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि होली के दिन सभी लोग जश्न मना रहे थे, तभी इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी एक व्यक्ति उनके घर पर कुछ देर के लिए रुका था।

होली पर जबरन रंग लगाने के विवाद में दो गुटों में मारपीट, फायरिंग से मचा हड़कंप

इस दौरान गांव के ही सुधीर सिंह के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन से अधिक युवक होली खेलते हुए वहां पहुंचे और जबरन उस व्यक्ति का कुर्ता फाड़कर रंग लगाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें झुना पासवान, चंचला देवी और कुसुम देवी घायल हो गए।

होली पर जबरन रंग लगाने के विवाद में दो गुटों में मारपीट, फायरिंग से मचा हड़कंप

इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग करते हुए ईंट की दीवार में बने जंगले को तोड़कर घर में घुसने की कोशिश की और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए देर शाम तक गांव में कैंप किया।

होली पर जबरन रंग लगाने के विवाद में दो गुटों में मारपीट, फायरिंग से मचा हड़कंप

इस मामले में पीड़ित ने गांव के सुधीर सिंह, गोलू सिंह, अनुज सिंह, अंकित सिंह, अभिषेक सिंह, पवन सिंह, सत्यम सिंह, कमलेश सिंह उर्फ तिवारी, नीतीश कुमार सिंह, शिवम सिंह, शुभम सिंह, चंदन सिंह समेत एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

होली पर जबरन रंग लगाने के विवाद में दो गुटों में मारपीट, फायरिंग से मचा हड़कंप

थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आवेदन मिलते ही आर्म्स एक्ट, एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वही, गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई और चौकीदार को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।

होली पर जबरन रंग लगाने के विवाद में दो गुटों में मारपीट, फायरिंग से मचा हड़कंप

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।