Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह
Keshav Times

करंट की चपेट में आई महिला की मौत, पसरा मातम

घर की सफाई के दौरान धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार की सुबह मुरार थाना क्षेत्र के वैदा गांव स्थित दलित बस्ती की है। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान अजय राम की 33 वर्षीय पत्नी समुखा देवी के रूप में हुई है।

करंट की चपेट में आई महिला की मौत, पसरा मातम

करंट की चपेट में आई महिला की मौत, पसरा मातम

- मुरार थाना क्षेत्र के वैदा गांव की है घटना, मातमपुर्सी को पहुंचे डुमरांव विधायक

केटी न्यूज/चौगाईं

घर की सफाई के दौरान धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार की सुबह मुरार थाना क्षेत्र के वैदा गांव स्थित दलित बस्ती की है। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान अजय राम की 33 वर्षीय पत्नी समुखा देवी के रूप में हुई है। 

करंट की चपेट में आई महिला की मौत, पसरा मातम

 

मिली जानकारी के अनुसार होली पर्व को लेकर उक्त महिला सुबह अपने घर की सफाई कर रही थी, इसी दौरान घर के सामने स्थित राजकीय नलकूप को आपूर्ति देने वाले धारा प्रवाहित तार की चपेट में आ गई। करंट लगते ही महिला मौके पर ही अचेत हो गई थी, उसे बेसुध पड़ा देख स्वजन उसे उठाकर इलाज के चौगाईं सीएचसी पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

करंट की चपेट में आई महिला की मौत, पसरा मातम

इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा परिवार वालों को सौंप दिया है।बता दें कि मृतका के पति अजय गांव में ही जूता-चप्पल बनाने का कुटीर उद्योग चलाते है। वे लॉक डाउन के दौरान ही इस कुटीर उद्योग को स्थापित कर काफी ख्याति अर्जित किए थे। पत्नी के असामयिक निधन से अजय समेत पूरा परिवार मर्माहत है। 

करंट की चपेट में आई महिला की मौत, पसरा मातम

विधायक समेत पंचायत प्रतिनिधियों ने की मातमपुर्सी

इस मनहूस घटना की जानकारी मिलते ही डुमरांव विधायक डॉ. अजीत कुशवाहा, प्रखंड प्रमुख ऋषिकांत सिंह, उप प्रमुख राहुल मेहता, मुखिया श्रवण कुमार प्रसाद और पैक्सध्यक्ष बसंत यादव आदि मृतक के दरवाजे पर पहुंच सांत्वना दिए तथा कहा कि दुख की घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवार के साथ खड़े है। वहीं, डुमरांव विधायक ने कहा कि प्रशासन से उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा।

करंट की चपेट में आई महिला की मौत, पसरा मातम

इस संबंध में मुरार थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही विद्युत विभाग को भी इस घटना की जानकारी दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

करंट की चपेट में आई महिला की मौत, पसरा मातम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।