चौगाईं मार्ग पर अनियंत्रित हो ऑटो पलटी, चार सवारी जख्मी

कोरानसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरानसराय-चौगाईं मार्ग पर शुक्रवार की सुबह ब्रह्म स्थान के पास यात्रियों से भरी एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित हो पलट गई। इस घटना में ऑटो में सवार चार यात्रियों को आंशिक चोटें आई है।

केटी न्यूज/डुमरांव

जानकारी के अनुसार ऑटो कोरानसराय से चौगाईं की तरफ जा रही थी। बताया जा रहा है कि संभवतः किसी वाहन से बचने के प्रयास में ऑटो सड़क किनारे चाट में पलट गई थी। हालांकि, जख्मियों की पहचान नहीं हो सकी है। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।