आहर में डूबने से एक वृद्ध की मौत, कृषि कार्य कर लौट रहा था घर

स्थानीय अंचल के व सिकरौल थाना क्षेत्र के बाबूगंज इंग्लिश पंचायत के राजनडीह गांव के पास आहर में डूबने से एक वृद्ध किसान की मौत का मामला प्रकाश में आया है।

आहर में डूबने से एक वृद्ध की मौत, कृषि कार्य कर लौट रहा था घर

केटी न्यूज/नावानगर

स्थानीय अंचल के व सिकरौल थाना क्षेत्र के बाबूगंज इंग्लिश पंचायत के राजनडीह गांव के पास आहर में डूबने से एक वृद्ध किसान की मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतक बसांव कला गांव के 74 वर्षीय भरत सिंह बताया जाता है। घटना रविवार की दोपहर की है। इधर सूचना पर पहुंची सिकरौल पुलिस ने वृद्ध की शव को अपने कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है।

 बताया जाता है कि मृतक का खेत राजनडीह मौजा में था। जिसके चलते बसांव कला के लोगों को आहर के माध्यम खेत तक जाना पड़ता है। घटना के दिन सुबह मृतक अपने परिजन के साथ खेत में धान की सोहनी करने गया था। लगभग सुबह 11 बजे तक खेत में सोहनी करने के बाद परिवार के सभी सदस्य घर लौट चले। जबकि मृतक परिजनों से यह कहकर दूसरे खेत की ओर चला गया कि धान की फसल को देखकर घर आता हूं।

थोड़ी देर बाद मृतक घर लौटने के लिए आहार पार कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। वृद्ध किसान जब काफी देर तक घर नहीं लौटे तो, परिजन खोजबीन करने लगे। इसी दौरान आहार में उनकी लाठी तैरती हुई दिखी।

जिसके बाद लोगों को उनके आहर में डूबने का अशांका हुई। ग्रामीणों ने आहार में उतर कर खोजबीन शुरू किया। लगभग तीन घंटे तक खोजबीन के बाद वृद्ध की शव मिली। शव को ग्रामीणों ने आहार से बाहर निकाला। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दिया।