डुमरांव में नर्तकियों के साथ छह युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

डुमरांव में आर्केस्ट्रा पार्टी में काम करने वाली दो नर्तकियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। छह युवकों ने उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया है। दोनों आपस में मौसी व भतीजी है।

डुमरांव में नर्तकियों के साथ छह युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

- नर्तकियों के परिजन ने महिला थाने में दर्ज कराया एफआईआर

- खिरौली गांव से पश्चिम नहर के पास एक निजी स्कूल परिसर में देर रात की है घटना

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव में आर्केस्ट्रा पार्टी में काम करने वाली दो नर्तकियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। छह युवकों ने उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया है। दोनों आपस में मौसी व भतीजी है। घटना 28 अगस्त की रात करीब 2.30 बजे की है। की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई तथा चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी डुमरांव के खिरौली के रहने वाले हैं। इस मामले में एक पीड़िता के पिता ने महिला थाने बक्सर में छह युवकों के खिलाफ अपनी बेटी तथा साली से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों नर्तकियों को मेडिकल जांच के लिए बक्सर भेज दी है। फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार दुष्कर्मियों में सोनू कुमार, तुलसी कुमार, विकास कुमार समेत एक अन्य युवक शामिल है। डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चार आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नर्तकियां यूपी की रहने वाली है तथा बक्सर के महदह के पास रह आर्केस्ट्रा गु्रप में बतौर नर्तकी काम करती है। उन्हें 28 अगस्त को खिरौली के एक डीजे संचालक ने जन्मदिन पार्टी में डांस करने के लिए बुलाया था। आयोजन खिरौली गांव से उत्तर नहर किनारे एक स्कूल के पास हुआ था। जहां, रात में अपना प्रोगाम देने के बाद दोनों खाना खाकर सो रही थी। इसी दौरान रात करीब 2.30 बजे छह युवकों ने बारी-बारी से दोनों के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िताओं ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद यूपी के सोनभद्र जिले से आए एक पीड़िता के पिता ने इस मामले में महिला थाने में छह युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का एफआईआर दर्ज कराया हैं और बताया है कि घटना के बाद से दोनों सदमें में है। 

कहते है डीएसपी

आर्केस्ट्रा पार्टी की नर्तकियों से सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी मिली है। इस मामले में छह युवकों के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। - अफाक अख्तर अंसारी, डीएसपी, डुमरांव