दहेज हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

दहेज हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

केटी न्यूज़। नावानगर

सिकरौल थाना क्षेत्र के हरोजा गांव से दहेज हत्या कांड के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी मृतका के पति मुन्ना सिंह बताया जाता है। जानकारी के अनुसार बीते माह 5 मार्च को हरोज़ा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी।

जिसको लेकर मृतका पूजा देवी की बहन कुशुम देवी ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए सास, ससुर व पति पर सिकरौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे थे। मंगलवार की देर शाम गुप्त सूचना पर पुलिस ने मृतका के पति को उसके घर से गिरफ्तार किया।

दूसरी ओर सिकरौल पुलिस ने स्थानीय गांव में छापेमारी कर शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक रामाशंकर सिंह को पुलिस ने नावानगर सीएचसी में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में उसे कोर्ट भेज दिया है।