गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, 56 लीटर विदेशी शराब के साथ बाइक जब्त

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 56 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई मंगलवार की सुबह नुआंव गांव के समीप की गई। हालांकि तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा, लेकिन पुलिस ने शराब से लदी एक बाइक को जब्त कर लिया है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, 56 लीटर विदेशी शराब के साथ बाइक जब्त

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 56 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई मंगलवार की सुबह नुआंव गांव के समीप की गई। हालांकि तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा, लेकिन पुलिस ने शराब से लदी एक बाइक को जब्त कर लिया है।थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक पर विदेशी शराब लेकर क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर कार्टन में रखी 56 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस को देखते ही तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया।बरामद शराब और जब्त बाइक को थाना लाकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर तस्कर की पहचान में जुटी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।