सेवा और समर्पण की मिसाल बना भोजन बैंक, 79वें सप्ताह भी जरूरतमंदों को कराया निःशुल्क भोजन

नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक ने रविवार को अपने 79वें सप्ताह में गरीबों और जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन कराया। भोजन बैंक की इस पहल के माध्यम से जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना का संदेश भी दिया जा रहा है।

सेवा और समर्पण की मिसाल बना भोजन बैंक, 79वें सप्ताह भी जरूरतमंदों को कराया निःशुल्क भोजन

__ भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान की पहल को मिला सामाजिक सहयोग, गौ-सेवा के साथ आम लोगों से भी जुड़ने की अपील

केटी न्यूज/बक्सर।

नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक ने रविवार को अपने 79वें सप्ताह में गरीबों और जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन कराया। भोजन बैंक की इस पहल के माध्यम से जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना का संदेश भी दिया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने श्रमदान कर इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभाई।कार्यक्रम का संयुक्त संचालन मदन मोहन वर्मा, हाफी इमरान शम्सी, अधिवक्ता अकरम और गुंजन सिंह ने किया। इस दौरान महाभारत क्लासेज के निदेशक आदित्य विद्यार्थी, चंदू सिंह, शिक्षक अजित कुमार (बालाजी) और दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर सहित अन्य लोगों ने भोजन बैंक की पहल की सराहना की।उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना मानवता की सच्ची सेवा है। ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए।

संस्थान के मार्गदर्शन मंडल के सदस्य चंदन उपाध्याय और दीनानाथ जी ने कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के लिए लोगों से सुझाव, सहयोग और विचार साझा करने की अपील की। वहीं शिक्षक टीके सर, ओमजी तिवारी, मनीष चौबे और अनुराग चौबे ने भी इस अभियान को व्यापक रूप देने तथा आम जनमानस की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।भोजन बैंक को आर्थिक और खाद्य सामग्री के रूप में सहयोग देने वालों में शिवानंद उपाध्याय (उपाध्यापुर), रमेश सिंह, रमेश वर्मा, राजेश वर्मा (सोनवर्षा), अरुण ओझा, मदन मोहन वर्मा, विकास गुप्ता पाठक और रोशन वर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान बब्लू एवं प्रीतम के साथ चंदू सिंह ने भोजन बैंक की टीम के सहयोग से गौ-ग्रास के माध्यम से गौ-सेवा भी की।संस्थान के सचिव राजीव कुमार (जीरो) और मार्गदर्शन टीम के भुवाली वर्मा ने श्रमदान करने तथा विभिन्न रूपों में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के समापन पर शिक्षक बालाजी ने भी सहयोगकर्ताओं और उपस्थित गणमान्य लोगों को धन्यवाद दिया।

__ 18 अक्टूबर को फिर होगा आयोजन

भोजन बैंक की मार्गदर्शन टीम के सदस्य टीके सर ने लोगों से अपील की कि आगामी रविवार, 18 अक्टूबर को सुबह नौ बजे बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचकर जरूरतमंदों को भोजन कराने के अभियान में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही इस सेवा अभियान को निरंतर और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इच्छुक लोग संस्थान के सचिव राजीव कुमार (जीरो) से मोबाइल नंबर 9122198492 पर संपर्क कर सकते हैं।