Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0
Keshav Times

पशुओं से लदी पिकअप वैन जब्त, चार गोवंश बरामद, हिरासत में लिए गए दो

रामदास राय के डेरा थाने की पुलिस ने एक पिकअप पर लदे चार गोवंश को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने तस्करी के आरोप में पिकअप चालक समेत दो लोगों को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुआ था।

पशुओं से लदी पिकअप वैन जब्त, चार गोवंश बरामद, हिरासत में लिए गए दो

-- राम दास राय थाने की पुलिस को मिली सफलता, दियारा क्षेत्र में नहीं थम रही है पशु तस्करी

केटी न्यूज/सिमरी

रामदास राय के डेरा थाने की पुलिस ने एक पिकअप पर लदे चार गोवंश को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने तस्करी के आरोप में पिकअप चालक समेत दो लोगों को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुआ था। पिकअप पर गोवंश को भेड़-बकरियों की तरह लादा गया था, जबकि वाहन में फिटनेश प्रमाण पत्र व पशुचारा भी नहीं था। इसके अलावे पशु  परिवहन अधिनियम का उल्लंघन भी हुआ है।

पशुओं से लदी पिकअप वैन जब्त, चार गोवंश बरामद, हिरासत में लिए गए दो

प्रथम दृष्टया पुलिस इसे पशु तस्करी से ही जोड़कर देख रही है। बरामद गोवंश में अधिकांश दुधारू नहीं है। बता दें कि दियारा क्षेत्र में पशु तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पूर्व तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर गांव के समीप ग्रामीण युवाओं ने भी तस्करों के साथ चार गोवंश को पकड़ा था। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। अभी यह मामला थमा भी नहीं था कि रामदास राय के डेरा थाने की पुलिस ने एक बार फिर से पशु तस्करी का भंडाफोड़ किया है।

पशुओं से लदी पिकअप वैन जब्त, चार गोवंश बरामद, हिरासत में लिए गए दो

इससे यह साबित हो रहा है कि दियारे इलाके में पशु तस्करी का खेल धड़ल्ले से जारी है। इस संबंध में रामदास राय के डेरा थाने के थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि एक पिकअप पर लदे चार मवेशियों को बरामद किया गया है, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला पशु तस्करी का प्रतीत हो रहा है। वैसे इसकी गहराई से जांच की जा रही है, जांच के बाद एफआईआर दर्ज किया जाएगा।

पशुओं से लदी पिकअप वैन जब्त, चार गोवंश बरामद, हिरासत में लिए गए दो

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।