Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

होली पर्व को लेकर पुलिस ने शराब तस्करों पर कसी नकेल, कई जगहों पर चलाया अभियान

होली पर्व को लेकर पुलिस ने शराब तस्करों पर कसी नकेल, कई जगहों पर चलाया अभियान

केटी न्यूज/डुमरांव 

होली पर्व को लेकर पुलिस ने शराब तस्करों पर कसी नकेल, कई जगहों पर चलाया अभियान

होली महापर्व को लेकर डुमरांव अनुमंडल की पुलिस शराब और शराब तस्करों के खिलाफ नकेल कसना शुरू कर दिया है। इसको लेकर गांवों में अनवरत तलाशी अभियान जारी है। पिछले तीन माह में पुलिस की टीम ने करीब लाखों की शराब को पकड़ कर विनष्ट किया है। इलाके के शराब तस्करों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के बीच होली महापर्व मनाने की प्रशासन ने अपील जारी की है।

होली पर्व को लेकर पुलिस ने शराब तस्करों पर कसी नकेल, कई जगहों पर चलाया अभियान

इस पर्व में हुड़दंग मचाने वालो को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। इस अभियान में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक शराब तस्करों को जेल भेजा है। एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि होली में शराब और शराबियों की धर-पकड़ को लेकर टीमें गठित की गयी है, जो इलाके के गांवों में सघन अभियान चला रहे है। बताया जाता है कि अनुमंडल का दियारा इलाका यूपी से सटा है,

होली पर्व को लेकर पुलिस ने शराब तस्करों पर कसी नकेल, कई जगहों पर चलाया अभियान

जिस वजह से यह इलाका शराब तस्करों के लिए सेफ जोन बन गया है। होली को लेकर शराब तस्करों द्वारा शराब का भंडारण किया जा रहा है ताकि उसे ऊंचे दामों में बेचा जाये। जानकर बताते है कि शराब तस्कर शराब की खेप को छिपाने के लिए शहर से दूर सुदूर गांवों में अपना सेफ जोन बनाने की नीयत से वहां के बेरोजगार युवकों को संर्पक साध सफलता हासिल करने में जुटे है।

होली पर्व को लेकर पुलिस ने शराब तस्करों पर कसी नकेल, कई जगहों पर चलाया अभियान

यूपी के कई तस्करों के गैंग दियारे इलाके में सक्रिय है, जो अनपढ़ व बेरोजगार युवको को अपने जाल में छिपाकर शराब का धंधा कराता है। पिछले दिनों पुराना भोजपुर, मुरार, डुमरांव, कोरानसराय आदि इलाको में शराब को पुलिस ने बरामद किया था, जिसमें जांच-पड़ताल के दौरान यूपी के शराब तस्करों का हाथ होने का खुलासा हुआ था।

होली पर्व को लेकर पुलिस ने शराब तस्करों पर कसी नकेल, कई जगहों पर चलाया अभियान

डुमरांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के रहने वाले शराब तस्कर के ठिकाने पर छापेमारी भी की थी लेकिन तस्कर पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गये। एसडीपीओ ने बताया कि शराब और शराब तस्करों की गिरफ्तारी और बरामदगी को लेकर अनुमंडल में पुलिस टीमों द्वारा सर्च अभियान शुरू किया गया है। होली महापर्व में शराब पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। किसी भी हाल में शराब के कारोबारियों को बख्शा नही जायेगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।