Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान
Keshav Times

पकड़े गए हथियारों के सौदागर, दोनाली बंदूक, देशी रायफल, कट्टा व 29 कारतूस बरामद, एसपी ने दी जानकारी

जिले की पुलिस को हथियारों के सौदगरों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। डुमरांव अनुमंडल की पुलिस ने सोमवार को दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार व कारतूस के साथ एक नाबालिग समेत तीन को पकड़ा है।

पकड़े गए हथियारों के सौदागर, दोनाली बंदूक, देशी रायफल, कट्टा व 29 कारतूस बरामद, एसपी ने दी जानकारी

केटी न्यूज/बक्सर

जिले की पुलिस को हथियारों के सौदगरों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। डुमरांव अनुमंडल की पुलिस ने सोमवार को दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार व कारतूस के साथ एक नाबालिग समेत तीन को पकड़ा है। उनकी निशानदेही पर अभी और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। मंगलवार को एसपी शुभम आर्य ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि मुरार थाना क्षेत्र के ओझा बरांव गांव में एक छात्र तथा एक व्यक्ति के अवैध असलहे के साथ घुमने की जानकारी मिली। इसके बाद डुमरांव डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी करवाई गई। इस दौरान ओझा बरांव के लक्ष्मण साह पिता स्व. बिहारी साह को एक अवैध दोनाली बंदूक तथा 29 कारतूस के साथ पकड़ा गया। वही नौवी कक्षा के एक छात्र को देशी कट्टा तथा लोहे के पंजा के साथ पकड़ा गया है। किशोर को बाल सुधार गृह जबकि लक्ष्मण को जेल भेजा जा रहा है। 

एसपी ने बताया कि पूछताछ में लक्ष्मण ने बताया है कि यह हथियार तथा कारतूस उसके बेटे पवन को हरेन्द्र सिंह उर्फ हरेन्द्र यादव ने दिया है। पुलिस अब उसके बेटे तथा हरेन्द्र समेत इस खेल में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। 

वही, दूसरी तरफ डुमरांव पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव के नथुनी राम के घर छापेमारी अभियान चला एक देशी रायफल, बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने नथुनी को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी करने वाली टीम में डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी के अलावे डुमरांव थानाध्यक्ष व सशस्त्र बल शामिल थे। 

एसपी ने बताया कि यह बड़ी सफलता है। पुलिस उनके अपराधिक रिकार्ड को खंगालने के साथ ही इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि उनके पास अवैध असलहे कहा से आए, उनका क्या मकसद था तथा इस खेल में कौन कौन शामिल थे। वही, पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध हथियारों के शौकीन तथा अपराधियों में भय व्याप्त है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।