गवाही से खफा आरोपितों पर गवाह के घर धावा, मारपीट व कट्टा सटाने का आरोप

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव में पुराने आपराधिक मामले में गवाही देने को लेकर एक गवाह के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुरेश सिंह के बयान पर पुलिस ने जितेंद्र सिंह उर्फ पपुलि सिंह और झुना सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 25 अगस्त की बताई जा रही है।

गवाही से खफा आरोपितों पर गवाह के घर धावा, मारपीट व कट्टा सटाने का आरोप

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव में पुराने आपराधिक मामले में गवाही देने को लेकर एक गवाह के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुरेश सिंह के बयान पर पुलिस ने जितेंद्र सिंह उर्फ पपुलि सिंह और झुना सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 25 अगस्त की बताई जा रही है।प्राथमिकी के अनुसार, दोनों आरोपित सुरेश सिंह के घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान आरोपितों ने उनकी कनपटी पर कट्टा सटाकर धमकी भी दी। घटना के बाद दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2020 में दर्ज कृष्णाब्रह्म थाना कांड संख्या 149/2020 में गवाह है। आरोप है कि इसी मामले में गवाही देने के कारण दोनों आरोपितों ने उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की। हालांकि, घटना के पीछे गवाही ही कारण है या नहीं, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।घटना के बाद मौके से आरोपितों की एक बाइक, गमछा और एक जोड़ी चप्पल बरामद होने की बात कही गई है, जिसे पीड़ित ने पुलिस के हवाले कर दिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस बरामद बाइक और अन्य सामान के आधार पर आरोपितों की पहचान व घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।