स्कूल के लिए निकली नाबालिग का नहीं लगा सुराग, अपहरण की आशंका में तीन नामजद

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल जाने के लिए घर से निकली एक 14 वर्षीय किशोरी के रहस्यमय ढंग से लापता हो जाने का मामला सामने आया है। घटना 14 जुलाई की बताई जा रही है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोरी का कोई पता नहीं लगाया तो उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस की शरण ली।

स्कूल के लिए निकली नाबालिग का नहीं लगा सुराग, अपहरण की आशंका में तीन नामजद

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल जाने के लिए घर से निकली एक 14 वर्षीय किशोरी के रहस्यमय ढंग से लापता हो जाने का मामला सामने आया है। घटना 14 जुलाई की बताई जा रही है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोरी का कोई पता नहीं लगाया तो उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस की शरण ली। मामले में एक युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।किशोरी के पिता द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार उनकी पुत्री 14 जुलाई की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

इसके बाद उन्हें संदेह हुआ कि गांव के एक युवक ने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।पीड़ित पिता का आरोप है कि जब वह बेटी के संबंध में जानकारी लेने आरोपित युवक के घर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उन्होंने कृष्णाब्रह्म थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित युवक, उसकी बहन और उसके पिता के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि किशोरी की बरामदगी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किशोरी को जल्द बरामद कर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।