घर में घुसकर नगद व लाखों के गहने ले उड़े चोर, गांव में दहशत

प्रखंड के स्थानीय गांव स्थित वार्ड संख्या 5 में मंगलवार की सुबह अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। घटना में करीब 30 हजार रुपये नगद सहित लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए गए।मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मुन्ना यादव अपनी पत्नी के साथ सुबह घर में ताला बंद कर खेत में काम करने चले गए थे।

घर में घुसकर नगद व लाखों के गहने ले उड़े चोर, गांव में दहशत

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड के स्थानीय गांव स्थित वार्ड संख्या 5 में मंगलवार की सुबह अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। घटना में करीब 30 हजार रुपये नगद सहित लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए गए।मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मुन्ना यादव अपनी पत्नी के साथ सुबह घर में ताला बंद कर खेत में काम करने चले गए थे। घर की देखभाल के लिए उनकी बेटी को घर पर छोड़ा गया था। इसी दौरान मुंह बांधे दो अज्ञात चोर घर में घुस आए। चोरों ने घर में मौजूद लड़की को डरा-धमकाकर उसका मुंह बांध दिया और घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए।इसके बाद चोरों ने अलमारी और बक्से को तोड़कर उसमें रखे करीब 30 हजार रुपये नगद और लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नवानगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।इस संबंध में नवानगर थानाध्यक्ष प्रफुल कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में सूचना दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।