अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस का संकल्प: “शिक्षा और समानता के मार्ग पर चलेंगे”

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अंबेडकर चौक पर श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ओबीसी जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस का संकल्प: “शिक्षा और समानता के मार्ग पर चलेंगे”

__ बक्सर में माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को किया नमन, सामाजिक न्याय को मजबूत करने का लिया संकल्प

केटी न्यूज/बक्सर

 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अंबेडकर चौक पर श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ओबीसी जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद कुमार मौर्य ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों—जैसे छुआछूत, भेदभाव और असमानता—को खत्म करने के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। बाबा साहेब ने अपने संघर्ष, ज्ञान और दृढ़ इच्छाशक्ति से समाज के वंचित वर्गों को नई दिशा दी और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संविधान, जिसे डॉ. अंबेडकर ने रचा, देश की सबसे बड़ी ताकत है। यह सभी नागरिकों को समान अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय की गारंटी देता है तथा समाज में समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देता है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि अंबेडकर जयंती केवल श्रद्धांजलि का दिन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए संविधान में विशेष प्रावधान सुनिश्चित किए, जिन्हें आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आज हम सभी की है।

डॉ. पांडे ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय और समानता की पक्षधर रही है और भविष्य में भी ओबीसी समाज को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर “जय भीम” और “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारों से अंबेडकर चौक गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार पांडे ने किया। मौके पर वीरेंद्र राम, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, दीनबंधु राम, उदय कुमार सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।