कनझरूआ में पुलिस ने विवादित भूमि पर निर्माण कार्य रोका

कोरानसराय थाना क्षेत्र के कंझरूआ गांव में एक विवादित भू-खंड पर चल रहे निर्माण कार्य को स्थानीय पुलिस ने रोक दिया है तथा कोर्ट का फैसला आने तक दोनों पक्षों को यथा-स्थिति बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया है। पुलिस के इस त्वरित पहल से दोनों पक्षों के बीच का टकराव फिलहाल टल गया है।

कनझरूआ में पुलिस ने विवादित भूमि पर निर्माण कार्य रोका

-- कोर्ट का फैसला आने तक यथा स्थिति बनाए रखने का निर्देश, पुलिस की पहल से टला टकराव

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरानसराय थाना क्षेत्र के कंझरूआ गांव में एक विवादित भू-खंड पर चल रहे निर्माण कार्य को स्थानीय पुलिस ने रोक दिया है तथा कोर्ट का फैसला आने तक दोनों पक्षों को यथा-स्थिति बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया है। पुलिस के इस त्वरित पहल से दोनों पक्षों के बीच का टकराव फिलहाल टल गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष का कहना था कि वह भूमि उनकी रैयती जमीन है, जिस पर प्राचीन महादेव मंदिर का निर्माण भी उनके पूर्वजों ने कराया है, जबकि दूसरा पक्ष उसे अपना बता निर्माण कार्य कर रहा था। इस कारण दोनों पक्षों में टकराव की नौबत बनी हुई थी। 

हालांकि, समय रहते पुलिस ने मौके पर पहुंच तथा निर्माण कार्य को रूकवा संभावित विवाद का पटाक्षेप कर दिया है। कोरानसराय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत मिलने पर तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। उन्हाेंने कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। फैसला आने तक दोनाें पक्षों को यथा-स्थिति बनाए रखने तथा संयम बरतने का निर्देश दिया गया है।